कांग्रेस 70,सिंधिया 170 बर्षों का हिसाब दे, आखिर दुर्दशा के लिये जिम्मेदार कौन -प्रहलाद सिंह पटेल
चंदेरी में सभा को संबोधित,गुना में रोड शो में हजारों की उपस्थिति
Dr.L.N.Vaishnav
दमोह/गुना/09 मई 2019 / यह प्रथम अवसर है जब चुनाव में महंगाई एवं भ्रष्ट्राचार मुद्दा नहीं है यह मोदी सरकार की एक बडी उपलब्धि कही जा सकती है। जो भी सरकार चलती है उस पर आरोप लगता है कि उसने विकास नहीं किया लेकिन यह तीसरी बडी सफलता है मोदी सरकार की जिसमें विकास भी मुद्दा नहीं बना क्योंकि सरकार ने विकास के सारे कीर्तिमान स्थापित करने में अपनी महत्पूर्ण भूमिका निभाई। चैथी बात प्रत्येक चुनाव में किसान चुनाव मुद्दा होता था परन्तु इस संबध में भी विपक्ष चर्चा करने तैयार नहीं है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के नेता तथा पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री मणीपुर राज्य प्रभारी एवं दमोह सांसद प्रहलाद सिंह पटेल ने कही। उन्होने कहा कि किसानों की समस्याओं को खत्म करने में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने महत्वपूर्ण भूमिका को निभाया है। श्री पटेल ने एक एक करके भारत सरकार तथा तत्कालीन प्रदेश सरकार की उपलब्ध्यिों को गिनाया। यह पहला चुनाव है लोकसभा का जहां विपक्षी विकास पर बहस करने तैयार नहीं है। उन्होने कहा कि जातिवाद की बात करने वालों को उसका करारा जबाब अवश्य मिलेगा जनता इसके लिये तैयार है। प्रहलाद पटेल जातिवाद का विरोधी रहा है और रहेगा। श्री पटेल ने कहा भाजपा जो कहती है करती है उदाहरण प्रस्तुत करते हुये कहा कि अटल जी ने जिन कामों की आधार शिला रखी उनका लोकापर्ण प्रधानमंत्री मोदी ने किया। बीच में जो भी प्रधानमंत्री हुये उन्होने विकास के कार्यो में अवरोध पैदा किया जबकि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह तय कि जब किसी कार्य का भूमिपूजन होगा तब लोकापर्ण की तिथि भी तय की गयी और इस पर अमल करते हुये देश मेें गत पांच बर्षो में विकास के अनेक कार्य हुये।
मांगा हिसाब कहा दुर्दषा के लिये जिम्मेदार कौन?चंदेरी में सभा तो गुना में रोड शो-
..........................................................................................0000000000000......................................................................................



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें