नव विवाहिता ने बच्चे सहित किया अग्नि स्नान,दोनो मृत
दमोह 06 फरवरी/ नव विवाहिता ने अपने दुध मुंहे बच्चे को गोदी में बैठाकर अग्नि स्नान कर अपनी ईहलीला को समाप्त कर लिया। जिले के पथरिया विधानसभा क्षेत्र के फुटेरा ग्राम पंचायत के समीप ग्राम शहनाई पिपरिया में खेत बने एक झोपडी नूमा मकान में घटी उक्त घटना ने सभी के दिल को झकझोर कर रख दिया। आज 06 फरवरी गुरूवार की रात्रि लगभग साढे आठ बजे 26 बर्षीय महिला पति नबाब लोधी ने अपने उपर मिटटी का तेल डालकर बच्चे को गोदी में बिठाकर आग लगा ली। घटना स्थल पर ही दोनो की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार खेत प्रमोद राय बस वालोें का बतलाया जाता है जिसको ठेके पर नबाब लोधी लिये था और खेत में ही बने झोपडीनूमा मकान में रहकर खेती और रखवाली करता था। पुलिस एवं संबधित विभाग को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और जांच प्रारंभ कर दी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें