सकारात्मक परिणाम धरातल पर दिखने लगा-प्रीतम सिंह
आत्मनिर्भर भारत विषय को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन
डा.हंसा वैष्णव
दमोह 11 जुलाई / भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे कदम बढा चुका है और सफलता भी मिल रही है विपत्ती के समय में धेर्य और संयम के साथ कार्य करने का परिणाम आने लगा है यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कही। स्थानीय भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता के दौरान जहां प्रीतम सिंह ने भारत सरकार की योजनाओं को विस्तार से रखा तो वहीं दूसरी ओर पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर भी दिये। ज्ञात हो कि कोविड 19 महामारी के रूप में विश्व में फैली हुई है भारत भी इससे अछुता नहीं है अनगिनित लोग असमय काल के गाल में समा गये परन्तु भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा समय पर लिये गये दृढता पूर्वक निर्णय के सकारात्मक परिणामों की विश्व भर में सराहना हो रही है। एैसे नाजुक समय जन की जान को बचाना और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखना दोनो बातों को ध्यान में रखते कदम आगे बढाये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने और साथ खडे हुये करोडों राष्ट्रभक्त जो लगातार सेवाओं में लगे हुये हैं। एैसे समय में एक विशेष पैकेज और योजना की घोषणा कर सबको प्रधानमंत्री मोदी ने सबको चैंका दिया। यह था आत्मनिर्भर भारत बनाने की योजना का शुभारंभ जिसका परिणाम आना प्रारंभ हो चुकेे है।
क्या कहा जिलाअध्यक्ष प्रीतम सिंह ने-
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत 12 मई 2020 को देश की कुल जीडीपी के लगभग 10 प्रति.के बराबर लगभग 20 लाख करोड रूपये से अधिक के ”आत्मनिर्भर “भारत के पैकेज की घोषणा की थी जिसको वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 13 से 17 मई 2020 के बीच पांच दिनो में प्रत्येक क्षेत्र के लिये अलग-अलग घोषणाओं को किया था। यह न केवल कोविड 19 के खिलाफ निर्णायक लडाई में भारत को आगे रखे हुये है बल्कि एक आधुनिक भारत की पहचान भी बन रहा है। इस पैकेज में भारतीय रिर्जव बैंक द्वारा उठाये गये राहत उपायों के अलावा 1.70 लाख करोड रूपये की प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना भी सम्मिलित है। प्रीतम सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान की घोषणा के ढेड महिने में ही मोदी सरकार एक आत्मनिर्भर भारत अभियान के विचार को पूरी तरह से जमीन पर लाने के लिये काफी आगे बढी है और अब इसके सकारात्मक प्रभाव भी धरातल पर दिखने लगे हैं। जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उघोगों के लिये आर्थिक पैकेज,दबाब का सामना करने वाले एमएसएमईएस को राहत,सूक्ष्म विनिर्माण और सेवाओं की परिभाषा में बदलाव,ग्लोबल टेंडर्स पर रोक,उघोगों और श्रमिकों के लिये ईपीएफ सपोर्ट,एनबीएफसी के लिये आंशिक के्रडिट गारंटी योजना,प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना,प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना,वन नेशन वन राशन,मनरेगा,गरीब कल्याण रोजगार योजना,किसान क्रेडिट कार्ड,स्पेशल लिक्विडिटी फेसिलिटी,वन नेशन वन मार्केट,एग्री इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड,सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों का फार्मलाईजेशन,प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना,15,000 करोड रूपये का पशुपालन अवसंरचना विकास कोष,फार्मिंग रिफाॅम्र्स,फसलों का समर्थन मूल्य,कोल ब्लाक्स की नीलामी प्रक्रिया शुरू,सरकारी ई मार्केट प्लेस पर लिस्टेड प्रोडक्ट्स पर कंपनी को निर्माताओ देश के बारे में जानकारी देना अनिवार्य,फास्ट ट्रेक इन्वेस्टमेंट,रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया,पीपीपी माॅडल पर हवाई अड्डों का निर्माण,अंतरिक्ष उद्योग,वोकल फार लोकल सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से बात रखी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल,विधायक द्वय पीएल तंतुवाय,धर्मेन्द्र सिंह लोधी,भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल पटेल,मालती असाटी,आलोक गोस्वामी एवं मीडिया प्रभारी संजय सेन मंचासीन रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें