गुरुवार, 12 दिसंबर 2019

यातायात थाना पहुंचा जेल के सामने
  *छोटे से कमरे से निकलकर पहुंचा विशाल परिसर में

 मोह /12 Des 2019/  यातायात थाना एक छोटे से कमरे से निकलकर अब एक विशाल परिसर में पहुंच चुका है शीघ्र ही इसकी औपचारिक घोषणा हो जाएगी और विधि अनुसार यहां से यातायात पुलिस कार्य करना प्रारंभ कर देगी। ज्ञात हो कि लगभग चार दशक से एक छोटे से कमरे में स्थानीय बस स्टैंड पर यातायात पुलिस का यह थारा संचालित हो रहा था  जिसने स्थान की कमी होने के बाद भी कार्यवाही में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी । तत्कालीन यातायात थाना प्रभारी सुश्री रीता सिंह के आग्रह पर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार अग्रवाल ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी थी। और लंबे समय के अनेक उतार-चढ़ाव के पश्चात जिला जेल के सामने खंडहर में तब्दील हो रहे आर आई के बंगले में अब यह थाना संचालित होने के लिए तैयार है  । वर्तमान में थाना प्रभारी सूबेदार अविनाश साहू के विशेष प्रयास से पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार सिंह द्वारा लगातार सहयोग प्रदान कर सारी व्यवस्थाएं जुटाने में सहयोग प्रदान किया गया। विशाल परिसर और प्राकृतिक वातावरण में कर्मचारियों को अब दबाव में कार्य नहीं करना पड़ेगा साथ ही आम जनमानस के लिए भी सुविधाएं मिल सकेंगी।

)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें