रविवार, 22 नवंबर 2020

 सेवा के साथ आयें,राजनैतिक दिमाग लेकर न आयें- प्रहलाद पटेल

केन्द्रीय मंत्री की दो टूक,चर्चितों के चेहरों का रंग उडने की चर्चा

मास्क लगाने कहें ,सामाजिक दूरी का करें पालन

37 लाख की लागत से बनने वाली गौशाला का हुआ भूमिपूजन


केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल की उपस्थिति में अन्नकूट दीपावली मिलन


                                                                                           


डा.एल.एन.वैष्णव

 दमोह/अन्नकूट का यह आयोजन है और यहां पर आकर गौ सेवा करें प्रसाद ग्रहण करें और प्रस्थान करें यह समय अत्यन्त नाजुक है कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है इसलिये सावधानी आवश्यक है यह बात दमोह संसदीय क्षेत्र के सांसद तथा भारत सरकार के केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कही। श्री पटेल जिले के मगरोन क्षेत्र के जरारूधाम गौ अभ्यारण में आयोजित अन्नकूट महोत्सव मंे उपस्थितों को संबोधित कर रहे थे। ज्ञात हो कि दमोह सांसद निर्वाचित होने के बाद पिछले कई बर्षों से श्री पटेल उक्त आयोजन प्रतिबर्ष करते हैं। उन्होने राजनैतिक चर्चा और माहोल बनाने वालों से दो टूक कहा कि यहां आने वाले एैसे लोग राजनैतिक दिमाक लेकर यहां न आयें। सूत्रों की माने तो यहां नगरीय निकाय,पंचायत,विधानसभा की टिकिट मांगने या अपने किसी नेता का समर्थन करने के लिये प्रयास परिसर में मंत्री पटेल से किये जा रहे थे और इसी का परिणाम है कि उन्होने स्पष्ट शब्दों में यह बात कही। मंत्री श्री पटेल के उद्बोधन में उक्त स्पष्ट संदेश के बाद वहां अनेक चर्चितों के चेहरों के रंग उडते रहने की जमकर चर्चा रही। ज्ञात हो कि प्रहलाद पटेल अपनी स्पष्ट्रवादी छबि और समय परिस्थिति के अनुरूप कार्य करने के लिये पहचाने जाते है। उन्होने कहा कि कोरोना का यह दूसरा फेस है, दृढ़ता पूर्व लोगों को मास्क लगाने कहें और सामाजिक दूरी का पालन किया जाये में स्वयं कोरोना से पीड़ित हुआ हूं, आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि कितना नुकसान होता है। कोरोना से हुई मृत्यु के शव को कोई भी हाथ नहीं लगाता, स्वयं का बेटा भी उसे छूता नहीं है। मेरी पहली प्रार्थना यही है, हम सामाजिक या राजनीतिक नेता के रूप में काम करते हैं, हम खुद को ठीक रखें और लोगों को इस बात के लिए दृढ़ता पूर्वक मास्क लगाने अवश्य कहे, सामाजिक दूरी बनाए, त्योहारों का सीजन था, अब ठंड का सीजन आने वाला है, बड़े नुकसान होने की संभावना इसमें है, यदि आप तकलीफ में होंगे तो आपके सहयोगी भी तकलीफ में होंगे। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार प्रह्लाद पटेल की उपस्थिति में तहसील बटियागढ़ के ग्राम मगरोंन स्थित जरारु धाम गौ-अभ्यारण्य में अन्नकूट दीपावली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गौ-वंश पूजन के साथ हुई, केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल ने सभी को दीवाली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर केद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार प्रहलाद पटेल ने आयोजित कार्यक्रम में कहा यहां के पिछले हिस्से में मनरेगा से गौशाला का निर्माण होने के लिए स्वीकृत राशि 37 लाख रूपये  है और  चारागाह की जिम्मेदारी सरपंच की है। उन्होंने कहा 8 दिसंबर के बाद में सभी विधानसभाओं में रहकर समस्याओं को सुनूंगा, हम सब को एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। इस अवसर पर दमोह के पूर्व विधायक एवं प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया,जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटैल, विधायक धर्मेन्द्र सिंह, विधायक पीएल तंतुवाय, कलेक्टर तरूण राठी, सीईओ जिला पंचायत डॉ गिरीश मिश्रा खासतौर पर मौजूद थे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कला मंच ने बुंदेली देशी दिवारी की प्रस्तुतियां दी।